न लाल..न काला..भारत में सबसे ज्यादा “सफेद रंग” की कारें क्यों खरीदते हैं लोग? जानें- वजह..

White Cars : देश में अधिकतर लोग सफेद रंग की कार पसंद करते हैं। आंकड़ों से पता चला है कि भारतीय लोगों के पास सड़कों पर 40% सफेद वाहन है। ये पसंद लंबे समय से बनी हुई है। ये तो आप जानते है कि सफेद रंग की गाड़ियों को ज्यादा देखरेख की जरूरत होती है फिर भी ये लोगों की पसंदीदा बनी हुई है।

रखरखाव

सफेद रंग की कारों को ज्यादा रखरखाव की जरूरत होती है लेकिन अन्य रंग की कारों की तुलना में ये कम गंदी दिखती है। इसलिए इन्हे साफ करना आसान है और भारतीय सड़कों के हिसाब से सही है।

जलवायु

इसके साथ ही सफेद रंग सूरज की रोशनी को परावर्तित करता है जो गर्म भारतीय मौसम में कार को ठंडा रखने में मदद करता है। इसलिए भारत में अधिकतर लोग सफेद रंग की कार ही चुनते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सांस्कृतिक महत्व

भारत में सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है और इसका सांस्कृतिक महत्व भी है। इसलिए भावनात्मक जुड़ाव के कारण भी लोग सफेद रंग की कार खरीदते है।

रीसेल वैल्यू

रीसेल वैल्यू भी एक मुख्य कारण माना जा सकता है। सफेद रंग की कारों की रीसेल वैल्यू अन्य रंग वाली कारों की तुलना में ज्यादा होती है। इसलिए भविष्य में कार बेचने की बात आती है तो इसमें ज्यादा प्रॉफिट होता है।