Activa फिर बना देश का नंबर-1 स्कूटर, Jupiter और OLA की निकली हवा..

Honda Activa Sales : भारतीय स्कूटर बाजार में मई 2024 में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसमें टॉप 10 स्कूटरों की बिक्री मई 2024 में 5.16 लाख का आंकड़ा पार कर गई। साल दर साल ये 26% की वृद्धि है। मई 2024 में 5,16,110 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि मई 2023 में 4,10,455 यूनिट्स से 25.45% की वृद्धि हुई थी। आइये एक नजर ड़ालते है मई 2024 के टॉप 10 स्कूटरों की लिस्ट पर…..

मई 2024 में टॉप 10 स्कूटर

मई 2024 में सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के मामले में Honda Activa पहले नंबर पर रहा है जिसकी कुल 2,16,352 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसकी बाजार में 41.92% की मजबूत हिस्सेदारी है।

दूसरे नंबर पर TVS Jupiter

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर TVS Jupiter है जिसकी इस साल में 75,838 यूनिट्स की बिक्री हुई है। अब इसकी बाजार में 12.56% की हिस्सेदारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

OLA इलेक्ट्रिक की बिक्री

OLA S1 की इस साल 37,225 यूनिट्स की बिक्री हुई है और अब ये बाजार में 7.21% की हिस्सेदारी रखता है।

TVS Sporty Ntorq

Sporty TVS Ntorq की मई 2024 में 29,253 यूनिट्स की बिक्री हुई है। अब बाजार में इसकी 5.67% हिस्सेदारी है। जबकि Honda Dio की 29041 यूनिट्स की बिक्री की है जो बाजार में अब 5.63% की हिस्सेदारी रखता है।

सुजुकी बर्गमैन

सुजुकी बर्गमैन ने 19523 यूनिट्स की बिक्री की है जो सालाना आधार पर टॉप 10 में सबसे ज्यादा 90.77% की अधिकतम वृद्धि है। इस मैक्सी स्कूटर की अब बाजार में 3.78 फीसदी हिस्सेदारी है।

TVS iQube की बिक्री

TVS iQube को बिक्री के मामले में थोड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। 17,230 यूनिट्स की बिक्री के साथ सालाना 3.81% की गिरावट आई है जबकि अभी बाजार में इसकी 3.34% हिस्सेदारी बनी हुई है।

Yamaha RayZR और Bajaj Chetak

Yamaha RayZR की 13,794 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके पास बाजार में 2.67% हिस्सेदारी है। जबकि टॉप 10 में अपना कदम रखते हुए Bajaj Chetak ने 13,042 यूनिट्स की बिक्री की है जो सालाना आधार पर 41.64% की वृद्धि है।