Tata Nexon EV की बोलती बंद करेगी ये नई Electric Car, फुल चार्ज में चलेगी 450Km…

MG Cloud EV : अगर आप भी अपने लिए एक मिड साइज SUV खरीदने का मन बना रहे है तो आपको थोड़ा सा इंतजार और कर लेना चाहिए। इस साल भारतीय बाजार में कई सारी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली है।

इनमे आपको कई एडवांस फीचर्स के साथ में लंबी रेंज भी मिलने वाली है। ऐसी ही एक इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV को टक्कर देने के लिए आ रही है जिसका नाम MG Cloud EV है। आइये जानते है MG की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी, रेंज, कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी डिटेल्स….

बैटरी और रेंज

MG Cloud EV में आपको 50 kWh की पावरफुल बैटरी मिलने वाली है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 450 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें आपको 134 bhp की पावर मिलती है। इसमें कई सारे वेरिएन्ट आपको मिल जाएंगे।

फीचर्स और स्पेशफिकेशन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हाल ही में इसके इंटरनेशनल वर्जन की कुछ तस्वीरें वायरल हुई है और भारत में भी इसी डिज़ाइन की Cloud EV लॉन्च होने वाली है। इसका डिज़ाइन ही इसका प्लस पॉइंट है। इस इलेक्ट्रिक SUV में आपको डिजिटल मीटर कंसोल, रियर AC वेंट्स, Dual जोन AC, एयर प्यूरीफायर और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स मिल सकते है।

इसका डाइमेंशन देखें तो लंबाई 4.3 मीटर के आसपास, 2700 mm व्हीलबेस मिल सकता है जो मेट्रो शहरों में चलने लायक है। ज्यादा व्हीलबेस होने के कारण इसमें केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है। MG इंडियन मॉडल के सस्पेंशन औए टायर साइज़ में बदलाव कर सकती है और इन्हें भारतीय सड़कों के हिसाब से फिट किये जायेंगे।

कितनी है कीमत

अब MG कम्पनी जल्द ही Cloud EV को लॉन्च करने वाली है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 20 लाख रुपये से कम हो सकती है।