EV Tram Bus : अब भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी ट्राम जैसी इलेक्ट्रिक बसें, आधा से भी कम होगा किराया

EV Tram Bus : देश में इलेक्ट्रिकल व्हीकल को लेकर ज्यादा ही योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसी बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कई बार घोषणा कर चुके हैं। अब नितिन गडकरी ने घोषणा करते हुए बताया है कि ट्राम जैसी इलेक्ट्रिक बसे जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती हुई दिखेगी। इन इलेक्ट्रिक बसों को टाटा और स्कोडा के सहयोग से बनाया जा रहा है।

नितिन गडकरी ने बताया कि ये बसें एक बार में 132 यात्रियों को ले जा सकेगी। ये एक मिनट के अंदर ही वायरलेस तरीके से चार्ज होने की क्षमता रखती है। इन बसों में एयर-कंडीशनिंग, पैकेज्ड फूड, सीसीटीवी और लैपटॉप होल्डर जैसी सुविधाएं होंगी।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि इन बसों में डीजल बसों की तुलना में 30% तक कम किराया देना होगा। जल्द ही नागपुर नगर निगम के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही नागपुर शहर 3 साल के अंदर इस परियोजना में निवेश की राशि वसूल कर लेगा।