HSRP : आखिर क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट? जानें- क्या हैं फायदे…

High Security Number Plate : आजकल गाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगना शुरू कर दिया गया है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में कई एडवांस्ड फीचर्स होते हैं। अगर आपकी कुछ समय पुरानी कार में HSRP नहीं लगी हुई है तो ट्रैफिक पुलिस आपका 5,000 रुपये तक का चालान काट सकती है।

अब भारत में सभी कारों के लिए HSRP यानी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य कर दी गई है। इस खास नंबर प्लेट में होलोग्राम, यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरूरी जानकारी शामिल होती है। आप भी इसे आसानी से बुक कर सकते है।

कैसे करें HSRP बुक?

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले siam.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऊपर Book HSRP का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना पूरा नाम, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य और जिले से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन दबाना होगा।

इसके बाद आपको आवेदन की ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी और इसकी एक रसीद अपने पास रखनी होगी। उसके बाद आप सरकार के अप्रूव्ड सेंटर या होम डिलीवरी का ऑप्शन चुन सकते हैं। होम डिलीवरी के ऑप्शन में एक व्यक्ति आकर आपको हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट देकर जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कितनी देनी होगी फीस

अलग-अलग राज्यों में ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के नियम अनुसार HSRP की फीस अलग-अलग हो सकती है। इसमें नंबर प्लेट लगाने का चार्ज, नंबर प्लेट की फीस और सरकारी शुल्क शामिल है। आपके राज्य में फीस से जुड़ी जानकारी के लिए आप अप्लाई करने से पहले ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।