Royal Enfield की औकात दिखाने आ रही ये धाकड़ Bike, जान लीजिए कीमत और फीचर्स..

Brixton Cromwell : भारतीय मार्केट में Yamaha कंपनी अपने लुक्स की वजह से जानी जाती है तो Royal Enfield अपनी दमदार पावर के कारण जानी जाती है। लेकिन, हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है और वहां की Bike निर्माता कंपनी Brixton Motorcycle अब भारत में आ सकती है। कंपनी के पास एक नहीं बल्कि 4 मोटरसाइकिल है।

ये अपनी दमदार पावर और डैशिंग लुक्स के लिए जानी जाती है। Yamaha से एक कदम आगे लग रही है। हालांकि, ऑस्ट्रिया की एक और कंपनी KTM भी साल 2012 से भारत में बजाज के साथ मिलकर बाइक बेच रही है।

ऐसे कंपनी आएगी भारत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Brixton मुंबई के कोल्हापुर में अपनी फैक्ट्री सेटअप करेगा। कंपनी भारत में आने के लिए किसी इंडियन कंपनी से हाथ मिलाने की सोच रही है। शुरुआत में कंपनी के 15 डीलरशिप होंगे जो अगले कुछ सालों में भारत में कंपनी की बाइक सेल करने में मदद करेंगे। ये न्यू जनरेशन बाइक होगी।

Cromwell 1200 इंजन और पावर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Brixton की Cromwell 1200 में आपको 1222cc का इंजन मिलता है और ये हाई पिकअप के लिए 83 PS की पावर और 108 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसमें आगे और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिए जा रहे है। इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है फीचर्स

Brixton की Cromwell 1200 में सिंगल पीस सीट, ट्यूबलेस टायर, वायर स्पोक व्हील, स्ट्रॉग वॉयस देने वाला एग्जॉस्ट, गोल शेप की एलईडी हेडलाइट, टर्न इंडिकेटर और स्लीक लुक टेललाइट दी गई है।