शोरूम से खूब बिक रही ये Electric Scooter, एक बार चार्ज करने पर 136Km चलेगी…

Ampere Nexus Electric Scooter : पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए अब लोग Electric Vehicle खरीदने पर ज्यादा जोर दे रहे है। इसी कारण Electric Vehicle बनाने की दौड़ में कई सारी कंपनियां शामिल हो चुकी है।

इसी लिस्ट में अब ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के ई-मोबिलिटी खंड ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Nexus लॉन्च किया है। आइये जानते है इसकी पूरी डिटेल….

Ampere Nexus के फीचर्स और रेंज

Ampere Nexus में आपको 7 इंच टचस्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइट और लेफ्ट नेवीगेशन, 12 इंच अलॉय व्हील, फ्रंट में डिस्क ब्रेक, राइट-लेफ्ट टर्न बाय टर्न इंडिकेटर भी दिए गए है। Ampere का Nexus Electric Scooter एक बार फुल चार्ज होने पर 136Km की दूरी तय करता है

बैटरी व टॉप स्पीड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ampere Nexus में आपको 3 kWh का LFP बैटरी पैक दिया गया है। इसमें मिड माउंटेन मोटर दी गई है जो 3 kw और 4 kw की पावर जनरेट करती है। इसमें आपको ईको, सिटी, पावर और लिम्प होम राइडिंग के ऑप्शन दिए गए हैं।

Nexus Electric Scooter की टॉप स्पीड 93 kmph है, इस स्कूटर के सिटी मोड में 63 kmph की स्पीड मिलती है और ईको मोड में 42 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

कितनी होगी कीमत

Ampere Nexus की एक्स शोरूम प्राइस 1.09 लाख रुपये है। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार Nexus Electric Scooter फिलहाल चेन्नई में 11 टंच प्वाइंट पर उपलब्ध है। इसमें मेड इन इंडिया मोटर दी गई है।