Electric अवतार में आ रही Mahindra Scorpio, 1 घंटे के चार्ज पर चलेगी 450Km..

Mahindra Scorpio.e : भारतीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra अब भविष्य को देखते हुए Electric Vehicle लाने पर जोर दे रही है। इसी के साथ अब वह 7 नई इलेक्ट्रिक कारों के ऊपर काम कर रही है जो जल्द ही लॉन्च की जाएगी। इसमें Scorpio और Bolero के अलावा Thar भी शामिल है। आइये जानते है आपको Mahindra Scorpio EV में क्या-क्या मिलने वाला है?

Mahindra का फ्यूचर प्लान

खबरें आ रही है कि Scorpio.e में लैडर फ्रेम चेसिस का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्लेटफार्म पर बोर्न ईवी बनाने में कई सारी परेशानियां आती है। इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

महिंद्रा स्कार्पियो.ई को लेकर खबर

आपको बता दें Mahindra Scorpio.e को प्लेटफार्म P1 पर बनाया जायेगा जिसका व्हीलबेस 2,775mm – 2,975mm है। जबकि मौजूदा Scorpio N का व्हीलबेस 2750mm है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ये है पूरी अपडेट

आपको बता दें, कंपनी की दूसरे Electric Vehicle की तरह Scorpio.e में भी वही बैटरी पैक और मोटर दी जाएगी। पिछले साल शोकेस की गई Thar.e कॉन्सेप्ट की बात करें तो, इसमें 109hp/135Nm फ्रंट मोटर और 286hp/535Nm रियर मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव क्षमता के साथ दी गई थी।

जबकि महिंद्रा के P1 प्लेटफार्म पर 60 kWh से 80 kWh का बैटरी पैक होगा। इसमें 60kWh बैटरी पैक 325 किमी की WTPL रेंज दे सकती है जबकि 80kWh बैटरी पैक 435-450 किमी की WTPL रेंज दे सकती है। महिंद्रा द्वारा सटीक मैकेनिकल विवरण की घोषणा अभी बाकी है।