Toll Tax : अब बिना 1 रुपये खर्च किए पार कर सकते हैं टोल प्लाजा, जान लीजिए ये नियम…

Toll Tax Exemption : एक शहर से दूसरे शहर में जाने के लिए अक्सर आपको टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है। स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को टोल टैक्स चुकाना होता है।

लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए भी जाने की छूट होती है। क्या आपको इनके बारे में पता है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताने वाले है कि किन लोगों को टोल प्लाजा से बिना टोल टैक्स दिए जाने की छूट होती है?

इन लोगों को टोल टैक्स में मिलती है 100% छूट

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, किसी भी राज्य के राज्यपाल, लोक सभा अध्यक्ष, चीफ जस्टिस, किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सुप्रीम कोर्ट जज, केंद्र शासित प्रदेश के लेफ्टिनेंट गवर्नर, हाई कोर्ट जज, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, सांसद, राज्य सरकार के मुख्य सचिव समेत कई अन्य लोगों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा फायर फाइटर डिपार्टमेंट, शव वाहन और एंबुलेंस को भी टोल प्लाजा पार करने के लिए टोल टैक्स नहीं चुकाना होता है।

इन लोगों के अलावा अशोक चक्र, परमवीर चक्र, कीर्ति चक्र, महावीर चक्र, शौर्यचक्र और वीरचक्र से पुरस्कृत लोगों को भी टोल टैक्स में 100 फीसदी छूट दी जाती है। इन्हे बस टोल प्लाजा पर अपना फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाना होता है और फिर वे बिना टोल टैक्स दिए जा सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now