महज 5 घंटे में पहुंचेंगे मुंबई से गोवा, जानें- Mumbai-Goa Highway कब होगा चालू…

Mumbai-Goa Highway : देश में मुंबई कोंकण और गोवा के बीच यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए 12 साल पहले मंजूर की गई, प्रस्तावित 555 किलोमीटर लंबा मुंबई-गोवा हाईवे इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है। विभाग के अधिकारी के अनुसार, इसका काम तेजी से चल रहा है और पनवेल में कशु के बीच 84 किलोमीटर लंबे हाईवे का 99 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना को 10 पैकेज में बांटा गया है जिसमें से 3 पैकेज का कार्य बाकी है। इसमें से एक का काम चल रहा है और दूसरे को 15 जुलाई तक खोल दिया जाएगा। इसी प्रकार आखिरी पैकेज दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

इस हाईवे को चालू होने के बाद मुंबई से गोवा जाने में 6 से 8 घंटे लगेंगे। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह हाईवे दिसंबर 2024 तक पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। जबकि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जून 2024 तक पूरा होने की बात कही थी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि, ‘परियोजना के निर्माण को लेकर कई समस्याएं थीं, और उन सभी को जल्द ही हल कर लिया जाएगा। जिससे हाईवे के पूरा होने का रास्ता साफ होगा। मुंबई और गोवा के बीच का पूरा हिस्सा जून तक शुरू हो जाएगा, सिवाय चिपलून फ्लाइओवर के।’