VinFast VF 3 Electric Car : देश और दुनिया के बाजार में कार निर्माता कंपनियां सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाने पर काम कर रही है। इसी लिस्ट में अब वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast ने भी भारतीय बाजार में VF3 EV का पेटेंट रजिस्टर्ड करवाया है। लेकिन कंपनी ने अब तक ये साफ नहीं बताया है कि इसे कब लॉन्च करने वाली है।
सिंगल चार्ज पर 210 किमी रेंज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये कंपनी की एंट्री लेवल कार है और सिंगल चार्ज में ये आपको 210 किलोमीटर की रेंज देगी। ये क्यूट कार येलो, रेड और न्यू जनरेशन के लिए अट्रैक्टिव ब्राइट कलर्स में ऑफर की जा सकती है, इसमें डुअल कलर का भी ऑप्शन मिलेगा। ये भारतीय बाजार में MG Comet EV को टक्कर देगी।
दमदार बैटरी और पावर
VF3 EV 2 में आपको 18 kWh की बैटरी और माउंटेड मोटर मिलेगी जो 43.5hp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इसके साथ आपको फास्ट चार्जर दिया जाता है जो 36 मिनट में 70% चार्ज कर सकता है। इसके साथ नार्मल चार्जर भी आता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 11 लाख रुपये तक हो सकती है।
कैसे मिलेंगे फीचर्स
VF 3 EV टू डोर कार होगी, यह 4 सीटर कर आगे से दिखने में बॉक्सी लुक देती है। इसकी लंबाई 3190 mm चौड़ाई 1679 mm और हाइट 1622 mm की होगी। इसका व्हीलबेस 2075 mm दिया गया है। इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें आपको 16 इंच के अलॉय व्हील दिए जाएंगे।
MG Comet EV
MG Comet EV की एक्स शोरूम प्राइस 7.52 लाख रुपये से शुरू है। इसमें आपको ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है और ये सिंगल चार्ज में 230 किमी की रेंज देगी। इस फोर सीटर कार में 17 kWh की बैटरी दी गई है।