मार्केट में आ रही सबसे छोटी Electric Car, एक बार चार्ज करने पर सरपट दौड़ेगी 400Km…

Volvo EX30 : अब भारत में Electric Car को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है और इसलिए देश के साथ ही कई विदेशी कंपनियां भी भारत में अपनी Electric Car को लॉन्च कर रही है। इसी लिस्ट में अब स्वीडिश कंपनी Volvo भी भारत में अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार EX30 को अगले साल तक लॉन्च करेगी। हर साल एक EV को लॉन्च करने के उद्देश्य के साथ EX30 के बाद अपनी बड़ी EV SUV EX90 को लॉन्च करेगी।

EX30 कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV बताई जा रही है जिसकी जून 2024 तक 35,000 यूनिट्स से अधिक की ग्लोबल बिक्री हुई है। वोल्वो वर्तमान में भारत में XC40 Recharge और C40 Recharge कार सेल करती है। अब, कंपनी ने इन कारों को इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में तैयार कर रही है।

Volvo के हेड ने क्या कहा

भारत आए एशिया प्रशांत (चीन को छोड़कर) के लिए वोल्वो कार्स के प्रमुख मार्टिन पर्सन ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च की घोषणा की है। दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में मंदी को देखने के बाद भी, मार्टिन ने कहा है कि 2030 तक Volvo 100% इलेक्ट्रिफिकेशन प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

भारत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे वैश्विक बाजार में ईवी की पैठ कम देखने को मिल रही है, लेकिन उम्मीद है लग्जरी सेगमेंट में इसकी पैठ ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत APEC क्षेत्र में वोल्वो के लिए सबसे छोटा बाजार है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द ही बाकी क्षेत्र से आगे निकल जाएगा और दूसरा सबसे महत्वपूर्ण बाजार बन जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Volvo ब्रांड इस बढ़ोतरी को पाने के लिए एक सही रणनीति बनाएगा, जिसमें ब्रांड डेवलपमेंट, डीलर नेटवर्क का विस्तार और डिजिटलीकरण पर ध्यान केंद्रित करना है।