भारतीय मार्केट में धमाल मचाने आ रही Kawasaki की ये धाकड़ बाइक, जानें- खासियत..

Kawasaki जल्द ही भारत मार्केट में अपनी KLX230 S को पेश करने वाली है। जापानी कंपनी Kawasaki की ये मोटरसाइकिल XPlus की बाइक को टक्कर देगी। KLX230 S में 233cc, सिंगल सिलेंडर, 2 वाल्व इंजन है।

जबकि, इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर इसके टॉर्क और पावर की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन भारत में बेची जाने वाली ऑफ-रोड-ओनली KLX 230R S में 8,000rpm पर 20hp और 6,000rpm पर 20.6Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है।

इसलिए अगर Kawasaki KLX230 S समान प्रदर्शन कर रही है तो ये Hero की XPlus 200 4V बाइक से अच्छा प्रदर्शन करेगी जो 8,500rpm पर 19.2hp और 6,500rpm पर 17.35Nm का टार्क उत्पन्न करती है।

KLX230 S स्पेशफिकेशन

इसकी ऊंचाई 843 mm है, जबकि ग्राउंड क्लियरेंस 239 mm है। US-स्पेक मॉडल का वजन 133 किलो है जबकि भारतीय कानूनी आवश्यकताओं जैसे saree guard, फ्रंट नंबर प्लेट होल्डर और पिलियन ग्रैब रेल के को देखते हुए इसका वजन भारत में 140 किलो के करीब होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हाल ही में लिए गए एक स्पाई शॉट्स से पता चला है कि Kawasaki KLX230 S मॉडल को प्री-प्रोडक्शन रेडी फॉर्मेट में दिखाया गया था। लेकिन अभी इसकी लॉन्चिंग में कुछ समय लग सकता है।