Ola को टक्कर देने आ रही ये Electric Scooter जानें- कब होगी लॉन्च…

BGauss RUV350 Electric Scooter : बाजार में कई सारी कंपनियां है जो अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाना शुरू कर चुकी है। इनमे एक भारतीय कंपनी BGauss ने भी अब अपना RUV350 नाम का इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। C12 मॉडल के बाद ये कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसे 25 जून को लॉन्च किया जाएगा।

इस नए स्कूटर का डिजाइन इसके लिए प्लस पॉइंट होने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला Recreational Utility Vehicle (RUV) है। लेकिन अब तक इसकी बैटरी और रेंज के बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें, BGauss कंपनी नया स्कूटर बनाने से पहले उसका रिसर्च एंड डेवलपमेंट करती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला पहले से मौजूद Ather, Ola electric, TVS, Bajaj और Hero जैसे ब्रांड्स से के इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। कंपनी का दावा है कि RUV350 को किसी भी तरह के रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है।

यूनिक डिज़ाइन

BGauss कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर RUV350 का डिजाइन बेहद यूनिक और हटकर बनाया। इसमें आरामदायक सीट और बड़े साइज के व्हील दिए गए हैं जिसे ट्रैफिक में भी आराम से चलाया जा सकता है। इसमें इनोवेशन और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देश में लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ रही है लेकिन इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीरें कंपनी की तरफ से शेयर की गई है जिसमें डिजाइन और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। खबरों के अनुसार जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा, तब इसकी पूरी जानकारी मिल सकेगी।