देश के Top-5 सस्ते 125cc इंजन वाली स्कूटर, 49Kmpl की माइलेज, जानें- कीमत…

Top 5 Scooters : देश में अधिकतर मिड सेगमेंट स्कूटर और 125cc वाले स्कूटर की काफी ज्यादा डिमांड देखने को मिलती है। यह स्कूटर हाई माइलेज भी देते हैं और कम कीमत में आ जाते हैं। इनमें आपको कई सारे शानदार फीचर्स और कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो किफायती होने के साथ ही अच्छा माइलेज भी देते है।

TVS Ntorq 125

TVS Ntorq के इस स्कूटर में आपको 124.8cc का इंजन मिलता है जो 6 वेरिएन्ट और 14 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ये आपको 41 kmpl का माइलेज देता है और इसकी टॉप स्पीड 95 kmph है। लंबी दूरी के लिए इसमें 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 84,636 रुपये है। इसमें ड्रम ब्रेक, डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, हाई स्पीड जैसे फीचर्स मिलते है।

Yamaha Ray ZR 125

Yamaha के इस स्कूटर में आपको 125cc का दमदार इंजन मिलता है जो 49 kmpl का माइलेज देता है। इसमें आपको 21 लीटर अंडर सीट बूट स्पेस, 12 इंच ट्यूबलेस टायर, 6 वेरिएन्ट, 12 कलर ऑप्शन, 5.2 लीटर फ्यूल टैंक, ड्यूल टोन कलर ऑप्शन जैसे फीचर्स मिलते है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 85,030 रुपये है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Hero Xoom 110

Hero Xoom 110 में आपको दमदार इंजन मिलता है जो 8.05 bhp की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आपको आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन के अलावा अलॉय व्हील, डिजिटल कंसोल भी दिया गया है। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 71,484 रुपये है।

Suzuki Access 125

Suzuki के इस स्कूटर में आपको 124cc का इंजन दिया गया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 वेरिएन्ट और 16 कलर ऑप्शन दिए गए है। Suzuki Access में आपको 5 लीटर फ्यूल टैंक और 45 kmpl का माइलेज मिलता है। इसमें 21 लीटर अंडर सीट बूट स्पेस, ड्रम और डिस्क ब्रेक दोनों ऑप्शन दिए जा रहे है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 79,899 रुपये है।

Honda Dio

Honda Dio में 109.51 cc का दमदार इंजन है जो 7.65 bhp की पावर देता है और 11 कलर ऑप्शन में मिलता है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक और 48 kmpl का माइलेज मिलता है। इसमें आपको फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए है, जिसके अलावा सिंपल हैंडलबार और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 70,211 रुपये है।