XUV400 vs Nexon EV : आजकल लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं क्योंकि यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में किफायती हैं और अधिक रेंज देता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल पर्यावरण की दृष्टि से भी अनुकूल हैं और प्रदूषण नहीं फैलाते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल में आज भी चार्जिंग एक समस्या है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल वाले वाहन फ्यूल भरवाते ही चलने लग जाते हैं तो दूसरी तरफ ईवी व्हीकल को घंटो तक चार्ज में लगाना पड़ता है।
आइये आज आपको बताते है दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Mahindra XUV400 और Tata Nexon EV में लगने वाले चार्जिंग समय के बारे में….
चार्जिंग टाइम
Mahindra XUV400 और Tata Nexon EV दोनों ही सिंगल चार्ज में 450 किमी की रेंज देती है। लेकिन क्या ये चार्ज होने में भी एक जैसा ही समय लेती है? आइये आपको बताते है इस बारे में…..
इन दोनों EV SUV में एक ही क्षमता की बैटरी है जिन्हें चार्ज करने के लिए DC फास्ट चार्जर है और घर पर चार्जिंग के लिए 3.3 kW और 7.2 kW का ऑप्शन मिलता है। लेकिन दोनों कंपनियां ही 50 kW के DC फास्ट चार्जिंग का दावा करती है। XUV400, 50 मिनट में 0-80% चार्ज करने का दावा करती है, जबकि Nexon EV, 56 मिनट में 10-80% चार्ज करने का दावा करता है।
लेकिन अब दोनों ही व्हीकल को 120kW शेल स्टेशन पर एक साथ चार्ज किया गया तो पहले XUV400 आगे निकल गई और 10 मिनट पहले 60% तक चार्ज हो गई? लेकिन पीछे चल रही Nexon EV ने समय के अंतर को पछाड़ते हुए 70% पर सिर्फ 3 मिनट तक सीमित कर दिया।
लेकिन जब दोनों 95% तक चार्ज हो गई तो समय का अंतर केवल 1 मिनट रह गया था। लेकिन दोनों ही इलेक्ट्रिक व्हीकल 1 घंटे 52 मिनट में 100% तक चार्ज हो गए थे। इसलिए, चार्जिंग में अंतर न के बराबर है, जब तक कि आपको पूरी तरह से चार्ज की आवश्यकता न हो, ऐसे में आपको केवल कुछ ही मिनट अतिरिक्त इंतजार करना पड़ेगा।
कितनी है दोनों की कीमत
आपको बता दें Mahindra XUV400 की एक्स शोरूम प्राइस 15.48 लाख रुपये से 19.39 लाख रुपये है। जबकि Tata Nexon EV की एक्स शोरूम प्राइस 14.49 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये तक है। दोनों ही MG ZS EV के लिए किफ़ायती विकल्प पेश करते है।