TATA Motors जल्द पेश करेगी 500Km की रेंज वाली ये Electric Car, इतनी होगी कीमत…

Tata Sierra Electric Car : टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV की लॉन्चिंग के बारे में घोषणा कर दी है। अब नई Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की पूरी तैयारी की जा रही है जो 5-डोर ने आने वाली है।

कंपनी ने Sierra EV का 2020 में कांसेप्ट फॉर्म दिखाया था जबकि 2023 में इसका दूसरा कांसेप्ट मॉडल दिखाया था। आइये जानते है इसमें आपको क्या क्या नए फीचर्स, बैटरी और रेंज ऑफर किए जा सकते है?

मिल सकते है ये फीचर्स

Tata Sierra EV में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट में चार्जिंग प्वाइंट और मस्कुलर लुक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके ड्राइवर केबिन और पीछे दोनों तरफ एयरबैग लगाए जाएंगे।

बैटरी और रेंज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Sierra EV को पंच ईवी वाले Acti.ev प्लेटफार्म पर बनाया जा सकता है। जबकि इसमें दमदार बैटरी पैक दिया जायेगा जो सम्भवतः सिंगल चार्ज में 500 किमी रेंज दे सकता है। Tata Sierra EV की लंबाई 4150 mm, चौड़ाई 1,820 mm और हाइट 1675 mm होगी। कार में 2450 mm का लंबा व्हीलबेस देखने को मिलेगा

कितनी होगी कीमत

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी Sierra EV को मार्च 2026 तक पेश कर सकती है। इसमें आपको 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन दिया जा सकता है। अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत 25-30 लाख रुपये के बीच होगी।