Royal Enfield Bobber 350 : देश की बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield अब अपनी एक और नई बाइक पेश करने जा रही है। यह बाइक भी 350cc इंजन पर आधारित होगी और आपको इसमें कई सारे शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
इस बाइक को 350 सीरीज में जोड़ा गया है और इसका नाम Royal Enfield Bobber 350 रखा गया है। आइये बताते है आपको इस अपकमिंग बाइक के फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत की पूरी जानकारी…..
दमदार होगा इंजन
Royal Enfield Bobber 350 में आपको 349cc J-सीरीज इंजन मिल सकता है जो 27 Nm पीक टॉर्क और 20.2 bhp की पावर देने में सक्षम है। इस इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें आपको डिस्क ब्रेक के साथ फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में ड्यूल शॉक ससपेंशन दिए गए है। बाइक में बल्ब लाइटिंग, LCD इनसेट के साथ एनालॉग कंसोल, ड्यूल-चैनल ABS और ट्रिपर-नेविगेशन डायल जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
क्या होंगे फीचर्स
नई Royal Enfield Bobber 350 में स्प्लिट ग्रेब रेल टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जाएगी जो मौजूदा मॉडल्स में नहीं है। इस बाइक में रिमूवेबल एक रियर सबफ्रेम मिल सकता है जो पीछे की सीट को एडजस्ट करेगा। इसमें दिया गया ऐप-हैंगर हैंडलबार डिज़ाइन इसे और भी आकर्षक बनाता है। जबकि स्पोक व्हील्स पर सफेद रंग की दीवार वाले टायर शामिल किए गए हैं। टेल रैक के रूप में सबफ्रेम को भी बढ़ाया घटाया जा सकता है। इसमें पीछे की सीट को आप हटा या लगा सकते है।
कितनी होगी कीमत
अभी तक Royal Enfield Bobber 350 की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी एक्स शोरूम प्राइस 2.30 लाख रुपये के करीब हो सकती है।