Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Petrol Diesel Price: आज 30 अप्रैल मंगलवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के दूसरे दिन कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता देखने को मिला है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज सप्ताह के दूसरे दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 83.85 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 89.50 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में स्थिरता आने से आज हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, अंडमान निकोबार, झारखंड जैसे राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं कुछ राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिली है। जैसे कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ, केरल, पंजाब। इन राज्यों में आज पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट आई है।

दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में स्थिरता आने के बावजूद कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जैसे कि महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।

आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.76 रुपए
  • डीजल- 87.66 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.19 रुपए
  • डीजल- 92.13 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.93 रुपए
  • डीजल- 90.74 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.73 रुपए
  • डीजल- 92.32 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.16 रुपए
  • डीजल- 92.03 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.53 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.81 रुपए
  • डीजल- 87.94 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.86 रुपए
  • डीजल- 90.34 रुपए