MINI Cooper S : अब Mini India कंपनी ने अपनी नई कूपर S के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और इसे जल्द ही लॉन्च भी किया जायेगा। कोई भी व्यक्ति इसे 1 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकता है। इसके लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आइये जानते है इसकी पूरी डिटेल….
पावरट्रेन
नई MINI Cooper S में आपको 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 204 bhp की पावर और 300 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आपको 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटो गियरबॉक्स दिया गया है। ये 6.6 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
क्या दिए गए है फीचर्स
नई MINI Cooper S में आपको 9.45 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया स्टीयरिंग व्हील, एक नया डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें न्यू मिनी का फ्रेश लोगो देखने को मिलता है। इसके अलावा गोल हेडलैंप LED पैटर्न के साथ, नए डायमंड कट अलॉय व्हील, एरोहेड LED एलिमेंट के साथ में नए टेललैंप गए है जो ब्लैक ट्रिम से जुड़े हुए है।
कीमत और मुकाबला
नई S कूपर की एक्स शोरूम प्राइस 42.70 लाख रुपये के करीब हो सकती है जो पहले के मुकाबले ज्यादा है। अभी इसे पेट्रोल इंजन में पेश किया जायेगा और नेक्स्ट जनरेशन में इसे ईवी सेगमेंट में भी पेश किया जा सकता है। इसका मुकाबला बाजार में मौजूद मर्सिडीज़-बेंज ए क्लास लिमोसिन, ऑडी Q3, BMW 2 सीरीज से होगा।