Sign Board : आप लोग सड़कों पर चलते होंगे और इस दौरान आपने कई सारे साइन बोर्ड भी देखे होंगे। जो हरे और नीले रंग के होते है। लेकिन क्या आपको इन कलर का मतलब पता है? आखिर इन रंगों का मतलब क्या होता है और हरे वाले साइन बोर्ड नीले वाले साइन बोर्ड से कैसे अलग होते हैं? आइये आपको इनके बारे में बताते है…..
हरे साइन बोर्ड
हरे साइन बोर्ड में आपको दिशा, स्थान के नाम और दूरी की जानकारी दी हुई होती है। ये आपको छोटे रास्तों से लेकर नेशनल हाईवे तक सभी पर रहते है। विशेष रूप से हर चौराहे पर आपको हरे साइन बोर्ड देखने को मिल जाएंगे।
नीले साइन बोर्ड
नीले साइन बोर्ड पर आपको निर्देश और सूचना देने के लिए किया जाता है। जैसे पार्किंग किधर है, हॉस्पिटल किधर है या फिर पुलिस स्टेशन किधर है। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से सार्वजनिक सुविधाओं की जानकारी देने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल राज्य के राजमार्गों के लिए भी किया जाता है।
पीले साइन बोर्ड
इसी के साथ आपको रेलवे स्टेशन की तरफ पीले रंग के साइन बोर्ड देखने को मिल जाएंगे। रेलवे स्टेशन के नाम पीले रंग के बोर्ड पर इसलिए लिखा होता है ताकि ट्रेन का लोकोपायलट दूर से ही बोर्ड पर लिखे स्टेशन के नाम को पढ़ सके। अगर ट्रेन तेज स्पीड में होगी तो भी लोको पायलट को आसानी से पीले रंग के बोर्ड पर लिखा नाम दिखाई दे जायेगा।