Maruti Alto K10 CNG : मात्र 1 लाख में घर लाएं नई आल्टो सीएनजी, जानें- क्या है तरीका..

Maruti Alto K10 CNG on EMI : अगर आप भी अपने लिए कोई सस्ती और अच्छा माइलेज देने वाली कार ढूंढ रहे है तो आपके लिए Maruti Alto K10 CNG एक बेहतर ऑप्शन है। इसकी कीमत भी आपके बजट में है और CNG में होने के कारण कम खर्च में अच्छा माइलेज भी मिलेगा। आप इसे फाइनेंस पर भी खरीद सकते है। आइये जानते है Maruti Alto K10 CNG की फाइनेंस डिटेल, इंजन, माइलेज और अन्य जानकारी…..

कितनी है कीमत

जानकारी के लिए बता दें कि Maruti Alto K10 CNG के LXI S-CNG वेरिएन्ट की एक्स शोरूम प्राइस 5.74 लाख रुपये और VXI S-CNG वेरिएन्ट की एक्स शोरूम प्राइस 5.96 लाख रुपये है।

इंजन और फीचर्स

Maruti Alto K10 के CNG वेरिएन्ट में आपको 998cc का पेट्रोल इंजन के साथ ही फैक्ट्री फिटेड CNG किट भी दिया गया है। ये संयुक्त रूप से 55.92 bhp की पावर जनरेट करता है। इसमें आपको 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ही टचस्क्रीन, एसी, पावर विंडो, एबीएस और एयरबैग्स समेत काफी सारे और भी फीचर्स हैं। आइये जानते है इन दोनों वेरिएन्ट की फाइनेंस डिटेल…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maruti Alto K10 LXI S CNG EMI Option

Maruti Alto K10 के इस वेरिएन्ट की ऑन रोड़ प्राइस 6.33 लाख रुपये होगी। इस पर अगर आप 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते है तो बाकी रकम आपको अगले 5 साल में 9 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से हर महीने 11,064 रुपये की EMI देकर चुकानी होगी।

Maruti Alto K10 VXI S CNG EMI Option

Maruti Alto K10 के इस वेरिएन्ट की एक्स शोरूम प्राइस 6.97 लाख रुपये है। इसे खरीदने के लिए अगर आप 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते है तो बाकी रकम चुकाने के आपको अगले 5 साल में 9 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से हर महीने 11,562 रुपये की EMI देकर चुकानी होगी।