Cheapest Bike in India : भारत में कई सारी बाइक निर्माता कंपनियां है और यहाँ अलग-अलग मॉडल व रेंज की बाइक आपको मिल जाती है। बाइक्स लोगों के रोजमर्रा के काम को आसान बना देती है और आजकल ये हर किसी की जरूरत बन गई है। इसलिए बाइक खरीदते समय लोग इसके फीचर्स और माइलेज के साथ ही इसकी कीमत भी देखते है। आइये आपको बताते है ऐसी बाइक्स जिनकी कीमत आपके बजट में है।
Hero HF 100
Hero की HF 100 में आपको 97.2 cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन दिया जाता है, जिससे 5.9 kW की पावर मिलती है और 8.05 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है। इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक और 90 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। Hero की ये बाइक आपको 70 kmpl का माइलेज देती है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 59,018 रुपये से शुरू होती है।
Bajaj Platina 100
Bajaj ऑटो की सबसे लोकप्रिय और ज्यादा माइलेज देने वाली किफायती बाइक में सबसे पहले Platina का नाम आता है। Bajaj Platina 100 में आपको 102 cc, 4-स्ट्रोक, DTS-i इंजन लगा है, जिससे 7.9 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक और 95 kmph की टॉप स्पीड दी जाती है। ये बाइक आपको 75 kmpl का माइलेज देती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 67,808 रूपये से शुरू होती है।
TVS Sport
TVS Sport में आपको 109.7 cc, 4-स्ट्रोक, SOHC इंजन लगा है, जो 8.30 bhp पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 10 लीटर की है और टॉप स्पीड 90 kmph की है। TVS Sport की एक्स शोरूम प्राइस 59,881 रुपये और माइलेज 85 kmpl का है।
Hero Splendor Plus
Hero की Splendor Plus में आपको 97.2 cc, 4-स्ट्रोक, OHC, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 87 kmph और फ्यूल टैंक कैपिसिटी 9.8 लीटर की है। जबकि ये बाइक आपको 80 kmpl का माइलेज देती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 75,441 रुपये है।