Honda Activa 6G vs TVS Jupiter 125 : माइलेज और फीचर्स में कौन है सबसे बेहतर…

Honda Activa vs TVS Jupiter : बाजार में आपको कई सारे टू व्हीलर मिल जाएंगे जो आजकल हर व्यक्ति की जरूरत भी बन गए हैं। लेकिन इनमें से Honda और TVS कंपनी के स्कूटर काफी पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी कोई स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको Honda Activa 6G और TVS Jupiter के बारे में बताने वाले है। आइये जानते है इनके फीचर्स, माइलेज, पावर और कीमत की पूरी जानकारी…..

Honda Activa 6G

Honda Activa 6G में आपको 109.51cc का इंजन मिलता है जो 7.73 bhp की पावर जनरेट करता है। ये स्कूटर आपको 48 kmpl का माइलेज देता है और इसमें 85 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इस स्कूटर में आपको 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

फीचर्स और कीमत

Honda Activa 6G में आपको सिंगल पीस सीट, सिंपल हैंडलबार, अलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर, ड्रम ब्रेक, 9 वेरिएन्ट दिए गए है। अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 76,234 रुपये है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

TVS Jupiter 125

TVS Jupiter 125 में आपको 124.8cc का दमदार इंजन दिया गया है जो 8.03 bhp की पावर जनरेट करता है। इस स्कूटर में आपको 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और ये आपको 50 kmpl का माइलेज देता है।

कीमत और फीचर्स

आपको बता दें, TVS Jupiter 125 की एक्स शोरूम प्राइस 83,855 रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 12 इंच अलॉय व्हील, सिंगल पीस आरामदायक सीट, फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए है।