Hero : हीरो मोटोकोर्प ने अब बाइक सेलिंग में एक नया मुकाम हासिल किया है। अप्रैल 2024 में कंपनी ने कुल 5,12,124 यूनिट्स की बिक्री की है। इसी समय पिछले साल की तुलना में ये 32.65% की वृद्धि बिक्री में हासिल की है। जबकि मार्च 2024 में 4,57,411 यूनिट्स की बिक्री हुई जिस हिसाब से मासिक सुधार भी 11.96% रहा है।
अप्रैल 2024 में सालाना बिक्री
सालाना तौर पर देखा जाए तो 32.62% की बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने अपने चार्ट में हीरो स्प्लेंडर को टॉप सेलिंग बाइक में पहले स्थान पर खड़ा कर दिया है। इसने Honda Activa और बजाज पल्सर को एक बार फिर पछाड़ दिया है।
स्प्लेंडर की अप्रैल 2023 में 2,65,225 यूनिट्स की बिक्री की गई थी जबकि अप्रैल में ये बिक्री बढ़कर 3,20,959 यूनिट्स पर पहुंच गई और साल दर साल 21.01% की बढ़ोतरी हुई।
जबकि HF Deluxe की सालाना 23.21% वृद्धि के साथ अप्रैल 2024 में 97,408 यूनिट्स की बिक्री हुई है और ये दूसरे स्थान पर रही है। जबकि Hero Passion तीसरे स्थान पर रही जिसकी अप्रैल 2023 में 25,751 यूनिट्स की बिक्री की जो अप्रैल 2023 में केवल 3620 यूनिट्स ही बेचीं गई थी।
Hero Glamour ने 18,747 यूनिट्स और Destiny की 12,596 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2023 में लॉन्च हुई Xtreme 125R की पिछले महीने कुल 12,532 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Hero प्लेजर की सालाना बिक्री 11,802 यूनिट्स पर पहुंच गई जबकि Hero Xoom की बिक्री घटकर 4,409 यूनिट्स हो गई। जबकि Hero Vida की बिक्री में 700% की बढ़ोतरी देखते हुए ये 2,880 यूनिट्स तक पहुंच गई।
एक्सप्लस 200 की 1932 यूनिट्स, Xtreme 160/200 की 1447 यूनिट्स, Mavrik 400 की 1049 यूनिट्स, Hero Karizma 210 की 947 यूनिट्स की बिक्री हुई है।