Hybrid Car : पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलेगी ये कार, जानिए- फीचर्स और कीमत..

चीन की BYD कंपनी अब दुनिया की सबसे इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर कंपनी बन चुकी है। BYD ने एक इवेंट के दौरान अपने पोर्टफोलियो में BYD Qin L DM-i और सील 06 DM-i को लॉन्च किया है। इन दोनों को एक ही प्लेटफार्म पर विकसित किया गया है। BYD की Qin L DM-i 5 ट्रिम में अवेलेबल है जिसकी कीमत 11.50 लाख से लेकर 16.50 लाख रुपये तक है।

जबकि, सील 06 DM-i की कीमत भी कुछ इतनी ही है। लेकिन इसके ट्रिम का नाम कुछ अलग दिया गया है। लेकिन ये दोनों ही पेट्रोल हाइब्रिड सेडान है जिनका माइलेज 35 kmpl का है। दोनों सेडान का डाइमेंशन एक जैसा ही है।

BYD की इस सेडान मे PHEV 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 100 PS की पावर और 126 Nm टॉर्क जनरेट करता है। जबकि, लोअर स्पेक में ICE इंजन को 10.08 kWh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है जो 163 PS इलेक्ट्रिक मोटर को पावर सप्लाई करती है। इसकी रेंज 80 किमी है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए इसमें AI बेस्ड एनर्जी कंजप्शन मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है।

BYD Qin L DM-i में 8.8 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और एक रोटेड 15.6 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, मोबाइल फोन NFC की, ऑटो AC, ETC जैसे फीचर्स दिए गए है।

जबकि इसके हाई-स्पेक वेरिएन्ट में डिपायलट L2 ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम, डैशकैम, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट, हीटेड एंड वेंटीलेटेड सीट, 18 इंच के अलॉय व्हील और कम से कम 8 स्पीकर दिए गए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई BYD सेडान के वैरिएंट की कीमतें

वैरिएंटऑल इलेक्ट्रिक रेंज
कीमत (रुपए)

DM-i लीडिंग
80 Kms
11.50 लाख

DM-i ट्रांसेंडेंस
80 Km
12.65 लाख

DM-i लीडिंग
120 Km
13.80 लाख

DM-i ट्रांसेंडेंस
120 Km
14.95 लाख

DM-i एक्सीलेंस
120 Km
16.10 लाख
नई BYD सेडान के वैरिएंट की कीमतें