BMW Superbike : हाल ही में जर्मन की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी नई अपडेटेड BMW S 1000 XR को लॉन्च कर दिया है। पुराने मॉडल की तुलना में इसके नया मॉडल में कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसकी सीट की लंबाई और ऊंचाई बढ़ा दी गई है और इसके अलावा भी कई सारे बदलाव हैं जिनके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
नई BMW S 1000 XR में पुराने मॉडल की तुलना में सीट की हाईट 10mm बढ़ा दी है और लंबे सफर को सब्सक्राइब बनाने के लिए इसकी ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ा दी गई है। इसमें आपको नए कलर ऑप्शन मिलते है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस भी 22.5 लाख रुपये से शुरू है। इसके बॉडीवर्क मे शानदार अपडेट किया गया है जिसमें इंटीग्रेटेड स्प्लिट एलइडी लाइट, स्मोकड वाइजर भी दिया गया है।
अगर BMW की इस नई बाइक के फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रेक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, लीन सेंसिटिव ABS, व्हीली कंट्रोल, फ्रंट में ट्विन-डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क सेटअप दिया गया है। वैकल्पिक M पैकेज के साथ इस बाइक को तैयार किया गया है।
इसमें आपको 999cc का इनलाइन 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 168 bhp की पावर और 114 NM पीक टॉर्क जनरेट करता है। जिसके साथ क्विक शिफ्टर 6 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है। इसकी टॉप सोईद 253 kmph है और 0-100 की स्पीड पकड़ने में इसे केवल 3.25 सेकंड लगते है।