Rohit Sharma Car Collection : कभी चलाते थे सस्ती कार, आज गैरेज में है करोड़ों की लग्जरी गाड़ी..

Rohit Sharma Car Collection : भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना T20 वर्ल्ड कप जीता है। इस जीत के बाद ही पूरा देश उत्साहित है और खुशियां मना रहा है। लगभग 11 साल बाद टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। लेकिन इसके बाद ही रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करती है। आपको बता दे रोहित शर्मा क्रिकेट भी नहीं बल्कि कार प्रेमी (Rohit Sharma Car Collection) भी है।

रोहित शर्मा को अधिकतर SUV पसंद है। अब रोहित शर्मा ने अपने कार कलेक्शन में एक सेडान को शामिल करने का फैसला लिया है। आइये एक नजर डालते हैं रोहित शर्मा के कर कलेक्शन पर….

Mercedes-Benz S-Class

भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा के कार कलेक्शन (Rohit Sharma Car Collection) में दुनिया की सबसे बेहतरीन लग्जरी सेडान मानी जाने वाली Mercedes Benz S Class शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा के पास S350d है, जिसमें 2.9-लीटर इनलाइन 4 डीजल इंजन है। यह इंजन 282 bhp का पावर और 600 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर्स के साथ जुड़ा हुआ है।

Lamborghini Urus

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोहित शर्मा के पास एक पावरपैक लैंबॉर्गिनी उरूस भी है, जो 0264 नंबर से रजिस्टर्ड है। ये नंबर संयोग से नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए वनडे मैच के साथ सर्वोच्च स्कोर से मेल खाता है। हाल ही में रोहित शर्मा का पुणे एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के लिए चालान भी काटा गया था।

उरुस में 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 657 bhp और 850 Nm का टॉर्क देता है। यह 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा हुआ है। इसकी कीमत करोड़ो में है।

Mercedes-Benz GLS

साल 2022 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने Mercedes Benz GLS खरीदी थी। इसके दो मॉडल GLS 450 पेट्रोल और GLS 450 डीजल है। पेट्रोल इंजन 3-लीटर क्षमता के साथ आता है जो 375 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

जबकि डीजल वर्जन में भी 3 लीटर इंजन मिलता है जो 362 bhp की पावर और 750 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनों मॉडल की कीमत करोड़ों रुपये में है।

Range Rover

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा के गैराज में एक Range Rover HSE LWB मॉडल भी है। इसमें 3-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगा है जो अधिकतम 346 bhp का पावर और 700 Nm का टॉर्क देता है और इसे 8 स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है। इसकी कीमत करोड़ो में है।