Bike Servicing : महीने में कितनी बार करवानी चाहिए बाइक सर्विसिंग? यहां जानें- सही तरीका..

Bike Servicing : अपनी बाइक की समय-समय पर सर्विस करवाने से यह अच्छा माइलेज देती है और इसके सभी पार्ट्स अच्छे से काम करते हैं। इंजन ऑयल और एयर फिल्टर समय पर बदलते रहने से इंजन ठंडा रहता है और हवा साफ करने में मदद मिलती है जिससे इंजन की परफॉरमेंस में और माइलेज में सुधार होता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि बाइक की सर्विस आपको किस समय पर करवानी चाहिए?

बाइक सर्विसिंग का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप किन रास्तों पर इसे चलाते हैं और कितना चलाते हैं? आइये जानते है इस बारे में…

नई बाइक पर

पहले 500 किलोमीटर के बाद फिर 1000 किलोमीटर के बाद और फिर हर 3000 किलोमीटर चलने के बाद इसकी सर्विस करवानी चाहिए।

पुरानी बाइक पर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप रोजाना बाइक चलाते है तो हर 1500-2000 किलोमीटर पर इसकी सर्विस होनी चाहिए, वरना आप हर 2000-2500 किलोमीटर के बाद सर्विस करवा सकते है।

इन बातों एक भी रखें ध्यान

  • लेकिन अगर आप कम बाइक चलाते है तो हर 3 से 4 महीने बाद इसकी सर्विस करवानी चाहिए।
  • बारिश और धूल भरे मौसम में बाइक की सर्विस जल्दी करवानी चाहिए।
  • अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो इससे पहले बाइक की सर्विस जरूर करवा लें।
  • अगर बाइक में कोई खराबी है तो तुरंत सर्विस सेंटर जाएं।
  • आपको हमेशा कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर ही इसकी सर्विस करवानी चाहिए जहां पर आपके बाइक मॉडल के लिए स्पेयर पार्ट्स और कुशल मैकेनिक उपलब्ध हो।
  • मैकेनिक को बाइक में आ रही प्रॉब्लम के बारे में बताएं और सर्विसिंग के बाद इसका बिल जरूर बनवाएं।