Traffic Sign : क्या आप इन 5 ट्रैफिक साइन्स को पहचानते हैं? यहां जानिए सभी का मतलब…

Traffic Sign : सड़कों पर मिलने वाले साधारण यातायात के साइन को तो हम जानते हैं लेकिन कुछ ऐसे ट्रैफिक साइन भी होते है जिनके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती है। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही खास रोड़ साइन लेकर आए है, जिनके बारे में हर ड्राइवर को जानकारी होनी चाहिए। आइये देखते है….

नो पेडेस्ट्रियंस

सड़कों ओर ये साइन अक्सर सड़कों, पुलों, सुरंगों और अन्य क्षेत्रों में पाया जाता है जहाँ पैदल यात्रियों के लिए चलना खतरनाक हो सकता है। ये साइन कई कारण से हो सकता है। इनका इस्तेमाल ऐसी जगह किया जाता है जहां पैदल यात्रियों को वाहनों से टकराने का खतरा ज्यादा है, जैसे नेशनल हाईवे या व्यस्त सडके।

हॉर्न प्रोहबिटेड

ये चिह्न ये बताता है कि इस एरिया में हॉर्न बजाना प्रतिबंधित है। यहाँ पर आप हॉर्न नहीं बजा सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नैरो ब्रिज

नैरो ब्रिज का मतलब है कि आप जिस रास्ते पर जा रहे है वहाँ आगे संकरा रास्ता या पुल है। जहां कम चौड़ाई वाली या संकरी सड़कें होती हव वहाँ ये चिह्न लगाया जाता है। यह चालकों को सावधान रहने और अपनी गति कम करने के लिए चेतावनी देता है।

अन इवन रोड़

अन इवन रोड़ का मतलब ये एक अनौपचारिक साइन है और ये असमान सतह या खतरों के बारे में चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वन वे ट्रैफिक

वन वे ट्रैफिक साइन का मतलब होता है कि इस रास्ते पर केवल एक ही दिशा से गाड़ियां आ सकती है। यह साइन आमतौर पर सड़क के किनारे लगा होता है और उस दिशा की तरफ इशारा करता है जिसमें वाहनों को चलना चाहिए। इसमें तीर का एक छोटा और एक बड़ा निशान होता है। इसमें आपको छोटे तीर की दिशा में जाने की अनुमति नहीं है।