कंफर्म! इस दिन लॉन्च होगी भारत की पहली CNG Bike, जानें- कितनी होगी कीमत ?

Upcoming CNG Bike : देश की लोकप्रिय और भरोसेमंद टू व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की तरफ से जल्द ही देश की पहली CNG बाइक को पेश किया जायेगा। लेकिन कंपनी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस कब तक बाजार में पेश कर सकती है। लेकिन हम आपको बता रहे है कि देश की पहली CNG बाइक को कंपनी कब तक लॉन्च कर सकती है। आइये जानते है विस्तार से….

कब आएगी CNG बाइक

Bajaj ऑटो ने इस बात की आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि देश की पहली CNG बाइक को जुलाई में लॉन्च किया जायेगा। इसके अनुसार 5 जुलाई को देश की पहली CNG बाइक की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के एमडी राजीव बजाज के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे। जबकि पहले मिली जानकारी के अनुसार ये बाइक 17 जुलाई को लॉन्च होने वाली थी।

कैसे होंगे फीचर्स

इस CNG बाइक को पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और अब जल्द ही इसे लॉन्च किया जायेगा। इस बाइक में आपको सर्कुलर एलईडी हेडलाइट, छोटे साइड व्‍यू मिरर, कवर्ड सीएनजी टैंक, लंबी सिंगल सीट, हैंड गार्ड, अलॉय व्‍हील्‍स, फ्रंट डिस्‍क ब्रेक और डिजिटल स्‍पीडोमीटर जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। कंपनी की एंट्री लेवल बाइक में मिलने वाली CNG टेक्नोलॉजी वाली ये बाइक 100 km/kg का माइलेज दे सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लीक हुई थी ये डिटेल

CNG बाइक के लीक हुए ब्लूप्रिंट में बाइक की चेसिस, पेट्रोल टैंक और CNG की जानकारी मिली थी। इसके अनुसार बाइक में डबल क्रैडल फ्रेम के साथ सिलेंडर को रोकने के लिए ब्रेसिस लगे होंगे। इसमें CNG सिलेंडर अंडर सीट दिया जा सकता है। वहीं सीएनजी भरने के लिए नोजल को सामने की ओर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एक छोटा पेट्रोल टैंक भी मिलेगा।