500Km की रेंज के साथ जल्द लॉन्च होगी Tata Harrier EV, जानें- कीमत और फीचर्स…

Tata Harrier EV : भारत में लगातार इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है और इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में भारतीय का निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स का दबदबा देखने को मिलता है। टाटा मोटर्स ने पहले भी Nexon EV, Punch EV, Tiago EV और Tigor EV को लॉन्च किया है।

लेकिन अब कंपनी अपनी सबसे मोस्ट अवेटेड Curvv EV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा ये जानकारी भी मिली है कि कंपनी अपनी Tata Harrier का भी इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है। आइये जानते है इसके संभावित फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में पूरी जानकारी….

सिंगल चार्ज में देगी 500 किमी रेंज

Upcoming Tata Harrier EV को कंपनी Acti.EV प्लेटफार्म पर बना रही है। इसमें आपको 60 kWh की बैटरी दी जाएगी, जो सिंगल चार्ज में आपको 500 किमी तक की रेंज देती है। लेकिन अब तक इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Harrier EV में ऑल व्हील ड्राइव सेटअप और इसे पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसका मुकाबला Mahindra XUV.e8 से होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Curvv EV का भी है लोगों को इंतजार

इसके साथ ही इस त्यौहारी सीजन में Tata Motors अपनी Curvv EV को भी पेश कर सकती है। इसे पहले 2023 ऑटो एक्सपो और हाल ही में ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2024 में शोकेस किया गया था। इसे भी Acti.ev प्लेटफार्म पर बनाया गया है और ये सिंगल चार्ज में 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से अब तक Tata Curvv EV की लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।