Flying Car : आज की दुनिया में कई सारी टेक्नोलॉजी आ चुकी हैं और इसमें लोगों का फ्लाइंग कार (Flying Car) में उड़ने का सपना भी पूरा होने वाला है। दरअसल अब क्लेन विजन कंपनी ने अपनी पहली एयरकार ने सवारी के साथ उड़कर इतिहास रच दिया है।
खास बात ये है कि फ्लाइंग कार में पहली सवारी के तौर पर फ्रांस के सेलिब्रेटी म्यूजिक कंपोजर और परफॉर्मर जीन-मिशेल जार्रे ने उड़ान भरी। ये सब कुछ स्लोवाकिया में हुआ है, जहाँ पर म्यूजिसीयन ने क्लेन विजन के चेयरमैन स्टीफन क्लेन के साथ में फ्लाइंग कार (Flying Car) में उड़ने का आनंद लिया।
क्लेन विजन ने साल 2019 में पहली बार इस फ्लाइंग कार (Flying Car) के प्रोटोटाइप को स्लोवाकिया के नित्रा एयरपोर्ट में दिखाया था। इसके कुछ दिन बाद इसे शंघाई, चीन की जनता के लिए पेश किया गया। दुनिया में कई सारी कंपनियां है जो फ्लाइंग कार बना रही है लेकिन क्लेन विजन ने पहली बार सवारी के साथ यात्रा कर बड़ा नाम कमा लिया है। इसके बाद कंपनी को कई सारे ordr भी मिल चुके हैं।
2500 फीट ऊँची उड़ी कार
जीन-मिशेल ने स्लोवाकिया के पिएस्टनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग फ्लाइट में उड़ान भरी। उन्होंने क्लेन विजन के चेयरमैन स्टीफन के साथ उनकी फ्लाइंग कार (Flying Car) में 2500 फीट तक ऊंचाई का सफर किया। इसका कार मोड़ चालू करते ही ये तेजी से एक फ्लाइंग कार का रूप ले लेती है और इसका साइज फ्लाइंग कार वर्जन से थोड़ा छोटा हो जाता है।
फ्लाइंग कार के फीचर्स
यह फ्लाइंग कार (Flying Car) 2 सीटर है और इसमें केवल दो ही लोग बैठ सकते हैं। स्लोवाकिया की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इसे उड़ान भरने की मंजूरी भी दे दी है। इस फ्लाइंग कार में रिट्रैक्टेबल विंग, फोल्डिंग टेल सर्फेस और पैराशूट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने बताया कि अब तक ये 500 से ज्यादा टेक ऑफ और लैंडिंग कर चुकी है।
189 kmph टॉप स्पीड
क्लेन विजन की ये इकलौती फ्लाइंग कार (Flying Car) है जिसे उड़ाने के लिए सर्टिफिकेट मिला हुआ है और इस कार में 1.6 लीटर BMW इंजन दिया गया है जिससे इसे पावर मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 189 kmph है। 2023 में एलेफ एयरोनॉटिक्स की Model A फ्लाइंग कार (Flying Car) को यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से ऐसा सर्टिफिकेट मिल चुका है।