Petrol-Diesel Rate : बिहार-झारखंड में गिरे पेट्रोल-डीजल के रेट, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Petrol-Diesel Rate : आज 9 मई गुरूवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के चौथे दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले सप्ताह कच्चे तेल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी।

इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। हालांकि अभी लोक सभा चुनाव के कारण कुछ समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही है।

पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज इस सप्ताह के चौथे दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 78.24 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 81.90 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला हैं। भारत में पेट्रोल डीजल के दाम में स्थिरता आने की बड़ी वजह है लोकसभा की चुनाव। जब से लोकसभा के चुनाव शुरू हुए हैं। तब से भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट आने के बावजूद आज आंध्रा प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट में 0.80 पैसे तक की बढ़ोतरी दर्ज गई है. वहीं दूसरी ओर आज असम, बिहार, गुजरात, झारखंड और केरल सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट दर्ज की गई हैं।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।

आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 92.34 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.11 रुपए
  • डीजल- 92.24 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.53 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.94 रुपए
  • डीजल- 88.08 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 104.45 रुपए
  • डीजल- 90.64 रुपए