Top 5 CNG Cars : भारतीय ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों की तुलना में CNG पावरट्रेन वाली कारें ज्यादा पसंद आती है क्योंकि इनमे उन्हें बेहतर माइलेज मिलता है। इसके अलावा इनकी फ्यूल कॉस्ट भी पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम है। अगर आप भी अपने लिए कोई CNG कार ढूंढ रहे है तो आज हम आपको टॉप 5 CNG पावरट्रेन वाली कारों के बारे में बताने जा रहे है। आइये देखते है इनकी लिस्ट…..
Maruti Suzuki Fronx
आपको बता दें कि Maruti Suzuki Fronx देश में सबसे तेजी से बिकने वाली SUV है। Maruti Suzuki Fronx के CNG वेरिएन्ट में आपको 28.51 km/kg का माइलेज मिलता है। इसके CNG वेरिएन्ट की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 8,46,500 रुपये है।
Maruti Suzuki Brezza
टॉप 5 CNG कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर Maruti Suzuki की Brezza आती है जिसका CNG वेरिएन्ट आपको 25.52 km/kg का माइलेज देती है। इसके CNG वेरिएन्ट की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 9.29 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki Grand Vitara
अगर आपको नई SUV खरीदनी है तो Maruti Suzuki Grand Vitara एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसका CNG वेरिएन्ट आपको 26.6 km/kg का माइलेज देता है। इसके CNG वेरिएन्ट की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 13.15 लाख रुपये है।
Hyundai Exter
Hyundai Exter कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। Hyundai Exter का CNG वेरिएन्ट आपको 27.1 km/kg का माइलेज देने में सक्षम है। इसके CNG वेरिएन्ट की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 8.43 लाख रुपये है।
Tata Punch
Tata Punch केवल कंपनी की ही नहीं बल्कि देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। Tata Punch में आपको CNG वेरिएन्ट भी मिलता है। Tata Punch CNG वेरिएन्ट आपको 26.99 km/kg का माइलेज देता है। इसके CNG वेरिएन्ट की एक्स शोरूम प्राइस 7.23 लाख रुपये से शुरू होती है।