भारतीय बाजार में देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) अब नए अवतार में आ गई है।

अब इसमें फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी मिलेगा। अब यह कम समय में फुल चार्ज हो जाएगी। अब आइए इसकी खासियत जानते हैं।

एमजी कॉमेट को फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के रूप में एक बहुत जरूरी अपग्रेड मिला है। ये ईवी अब विभिन्न प्रकार की रेंज में उपलब्ध है।

इन्हें एक्साइट FC (Excite FC) और एक्सक्लूसिव FC (Exclusive FC) नाम से पेश किया गया है।

MG ने पुश, प्ले और पेस वैरिएंट को हटाकर अब एग्जीक्यूटिव, एक्साइट और एक्सक्लूसिव नाम के वैरिएंट पेश किए हैं।

MG Comet EV में अब आपको फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिलने वाला है। दरअसल कॉमेट का चार्जिंग समय 7 घंटे और 5 घंटे से घटकर अब 2 घंटे से कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि इस बारे में कंपनी की ओर से सटीक जानकारी नहीं दी है।

MG Comet  के टॉप वैरिएंट में AC फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ESP, रियर डिस्क ब्रेक, पावर फोल्डेबल ORVM, टर्न इंडिकेटर इंटीग्रेटेड DRL जैसे फीचर्स मिलते हैं।

एमजी मोटर इंडिया के उप प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने कहा कि एमजी लगातार नए ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी कीमत है। यह भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ती ईवी है।

नए वेरिएंट Excite FC और Exclusive FC, जिनमें फास्ट चार्जिस सपोर्ट मिलती है.  इनकी कीमत 8.24 लाख रुपये और 9.14 लाख रुपये है.

नए वेरिएंट Excite FC और Exclusive FC, जिनमें फास्ट चार्जिस सपोर्ट मिलती है.  इनकी कीमत 8.24 लाख रुपये और 9.14 लाख रुपये है.