Honda Activa EV की लॉन्च डेट कन्फर्म- फुल चार्ज में 150Km चलेगी

Written by : Suman 11 Sept, 2024 Image Credit : Google

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बढ़ते कदम को देखते हुए Honda भी Activa के जरिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है।

इसी बीच Honda Activa EV के लॉन्च को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये जल्द भारतीय मार्केट में पेश होगी।  

कंपनी अगले कुछ हफ्तों में इसका ऑन रोड ट्रॉयल शुरू करेगी। गुजरात-कर्नाटक में Activa EV के प्रोडक्शन के लिए अलग सेटअप लगाया है।

Honda का ये पहला EV स्कूटर होगा। फिलहाल, कंपनी ने कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है 1 लाख तक एक्स शोरूम होगी।

कंपनी Honda Activa EV में 2 बैटरी पैक देगी। बताया जा रहा है कि ये स्कूटर 100 से 150Km तक की रेंज आसानी से निकाल लेगा। 

Activa EV में सिंगल पीस सीट है, जिससे लंबी दूरी के सफर पर इसे चलाना आसान होगा। ये स्कूटर 12 इंच के टायर साइज के साथ मिलेगा

बता दे की Honda Activa EV मार्च 2025 तक लॉन्च कर दिया जाएगा। जबकि, इसके लुक्स से दिसंबर 2024 में पर्दा उठा दिया जाएगा।

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये स्कूटर शुरुआती कीमत 1 लाख से 1.20 लाख एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा सकता है।