Water Crisis : अब कार धोने पर लगेगा ₹2,000 का जुर्माना, पानी बर्बादी पर सरकार ने लिया एक्शन

Car Washing Ban : अब दिल्ली की राज्य सरकार ने भी एक नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई कार धोने के लिए पानी का उपयोग करता है या पानी बर्बाद करता है तो उस पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा।

दिल्ली सरकार ने यह नया आदेश राजधानी में बढ़ते हुए जल संकट को देखते हुए लिया है। इस समय दिल्ली में बहुत गर्मी पड़ रही है और ऐसे में पानी की बर्बादी एक बड़ा मुद्दा है। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से….

200 टीमें तैनात की तैयारी

एक न्यूज़ के अनुसार दिल्ली के जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड को पानी की बर्बादी रोकने के लिए पुरे शहर में 200 टीमें तैयार करने का आदेश दिया है। अगर इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उस पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह आदेश लागू करने के पीछे जल मंत्री ने बढ़ती हुई गर्मी को कारण बताया है।

राजधानी के कई हिस्सों में पानी की बर्बादी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जल मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड को लिखे नोट में बताया कि इस भयंकर गर्मी में पानी का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। लेकिन राजधानी दिल्ली का कई इलाकों में अभी भी पानी की बर्बादी की जा रही है। बोर्ड को लिखे गए इस नोट में अपराधियों के लिए सजा के बारे में भी जानकारी दी गई है।

कैसे काम करेगी 200 टीमें

एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली में 200 टीम में गुरुवार सुबह 8 बजे तैनात हो जाएगी और पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ खड़ा एक्शन लेगी। इसके अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठान और निर्माण स्थलों पर लगे अवैध जल कनेक्शन को भी काट दिया जायेगा।

गुरुग्राम और बेंगलुरु में पहले से बैन

राजधानी दिल्ली में बहते हुए पानी से गाड़ी धोने पर आस्थाई बैन लगा दिया गया है और यह नियम पहले से ही बेंगलुरु और गुरुग्राम में लागू है। इन दोनों जगहों पर 5000 रुपये जुर्माना रखा गया है। गुरुग्राम में बार बार नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी जाएगी।