Creta की औकात दिखाने आ रही Renault की नई धाकड़ Duster, फीचर्स जान लीजिए..

New Renault Duster : अब जल्द ही रेनो कंपनी अपनी नई Duster को लॉन्च करने वाली है। इसे साल 2023 में सहयोगी कंपनी नई जनरेशन को पेश किया था जिसे अब 2024 में लॉन्च किया जायेगा। ये भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV थी। जिसे एक बार फिर लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है।

नई Renault Duster को नए लुक, डिज़ाइन और लेआउट के साथ पेश किया जायेगा। इसमें कई सारे फीचर्स अपडेट किए गए है। इसमें पहले हेडलैंप के साथ स्लिम फ्रंट ग्रिल और वाइड बंपर के साथ आ रही है। इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील और अधिक ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।

नई Renault Duster की लंबाई 4343mm और 2657mm है। इसके अंदर आपको बेहतर केबिन स्पेस मिलेगा। इसमें बेहतर बूट स्पेस, पीछे ट्राएंगुलर टेल लैंप और एक मस्कुलर दिखने वाला बूट डोर मिलता है।

नई Renault Duster में आपको 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 100 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी दिया जा सकता है। उम्मीद के अनुसार इसके टॉप मॉडल में 48 वोल्ट स्टार्टर जनरेटर मोटर और 1.6 लीटर इंजन से लैस होगी, जो 140 bhp की पॉवर जनरेट करेगा।

लेकिन अभी तक कंपनी ने अपनी नई Renault Duster को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसका उत्पादन चेन्नई के रेनो-निसान प्लांट में हो सकता है और अगले साल तक इसे लॉन्च किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now