Kawasaki W230 : जापानी बाजार के लिए Kawasaki ने अपनी एस्ट्रला (W250) को बंद कर दिया है और अब एक नई क्लासिक रोडस्टर W230 को पेश किया है। साल 2025 के अंत तक इसके जापानी बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से…..
क्या है इसकी खासियत
जापानी मोबिलिटी शो 2023 के दौरान Kawasaki W230 और मैगुरो दोनों को ही अनवील किया गया था और पहली बार में देखने से पता चलता है कि ये दोनों लगभग एक जैसी है। लेकिन इनके कलर ऑप्शन, क्रोम के यूज, स्टिकरिंग डिकल्स और बैजिंग एलिमेंट में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Kawasaki W230 में प्रमुख रूप से फोर्क गैटर, सर्कुलर रियर व्यू मिरर, सर्कुलर हेडलैंप, क्लासिक टियर ड्रॉप साइज का फ्यूल टैंक मिल सकता है। इसमें LED हेडलाइट क्रोम रिंग और पॉजिशन लैंप के साथ आ सकती है। इसमें हैवी क्रोम फिनिश और चौड़े रियर फेंडर में होरिजेंटल एग्जास्ट पाइप दिए हैं। इसके पीछे चौकोर टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर है। इसमें क्विलटेड फॉर्मेट में ड्यूल टोन व्हाइट और ब्लैक सीट दी गई है।
कैसी रहेगी परफॉरमेंस और क्या है खासियत
Kawasaki W230 में आपको KLX230 सीरीज नया सिंगल सिलेंडर SOHC इंजन दिया गया है। 233cc इंजन यूरोप 5 एमीशन नॉर्म्स के तहत होगा। जबकि मेगुरो S1 में भी वहीं इंजन है लेकिन दोनों का आउटपुट अलग हो सकता है।