Upcoming Electric Cars : भारतीय मार्केट में जल्द लॉन्च होंगी ये धांसू EVs, देखें- पूरी List..

Upcoming EV Cars in India : देश और दुनिया में लगातार इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है और इसी को देखते हुए कई सारी कंपनियां भारत में भी इलेक्ट्रिक कार बना रही हैं। अब जून और जुलाई के महीने में कई सारी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली है। इस लिस्ट में टाटा मोटर्स से लेकर वोल्वो तक शामिल है। आइये जानते है इनके बारे में…….

Volvo EX90Volvo EX90 इस महीने 15 तारीख को लॉन्च की जा सकती है। Volvo की इस 7 सीटर SUV में आप 300 मील की दूरी सिंगल चार्ज में जा सकते है। इसकी बैटरी 30 मिनट में 10-80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपये है।

Mini Cooper SE 2024

Mini Cooper SE एक छोटी कार है जो सिंगल चार्ज में 234 से 250 किमी तक जा सकती है। ये 4 सीटर कार प्रति kWh में 4.1 से 4.4 मील तक दूरी तय कर सकती है। इसकी लॉन्चिंग 20 जून तक हो सकती है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 55 लाख रुपये तक हो सकती है।

BYD Seagull

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BYD की सीगल आपके बजट में आने वाली कार है जो सिंगल चार्ज में आपको 300 से 380 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस करीब 10 लाख रुपये तक जा सकती है। इसे आप DC फास्ट चार्जिंग से आसानी से चार्ज कर सकते है।

Tata Curvv EV

Tata Motors की अपकमिंग Curvv EV को लेकर भी काफी ज्यादा बज बना हुआ है। सिंगल चार्ज में ये आपको 450 से 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये के बराबर हो सकती है। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएन्ट के बाद पेट्रोल और डीजल वेरिएन्ट भी पेश किए जा सकते है। Tata Motors के ईवी सेगमेंट में पहले से ही Nexon EV और Punch EV मौजूद है।