एक बार चार्ज करें और 323Km तक आराम से चलाएं ये Electric Bike, केवल इतनी है कीमत..

Ultraviolette F77 Mach 2 Electric Bike : बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक स्टार्टअप कंपनी अल्ट्रावायलेट ने कुल महीने पहले अपडेटेड F77 Mach 2 को दो वेरिएन्ट में लॉन्च किया था, जो स्टैंडर्ड और रिकॉन है। इसे लेटेस्ट डिज़ाइन और शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। ये आजकल काफी चर्चा में भी है। आइये जानते है इसके फीचर्स, डिज़ाइन के अलावा अन्य जानकारी……

Ultravoilette F77 Mach 2 की एक्स शोरूम प्राइस 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके रिकॉन मॉडल में आपको 30kW की मोटर दी गई है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1 kWh की बैटरी दी गई है जबकि रिकॉन ट्रिम में 10.3 kWh की बैटरी दी गई है। ये दोनों मॉडल क्रमशः 212 किमी और 323 किमी की रेंज देते है। वहीं रिकॉन मॉडल 10 लेयर्स स्विचेबल रीजनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा मिलती है।

इस तरह देखा जाये तो ये बाइक मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी एडवांस है। F77 Mach 2 में जियोफेंसिंग/डेल्टा वॉच, क्रैश अलर्ट्स, वायोलेट AI, राइड एनालिटिक्स, चार्ज लिमिट, डीप स्लीप/वेकेशन मोड, पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।