एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Toyota Innova का नया वेरिएंट जानें- कितनी है कीमत..

Toyota Innova Crysta GX+ : जापानी व्हीकल कंपनी टोयोटा ने अब भारत में एक नई Toyota Innova Crysta GX+ को पेश किया है। इस नई SUV में आपको कई सारे फीचर्स देखने को मिलने वाले है। कंपनी ने नए वेरिएंट में कई सारे तगड़े फीचर्स को जोड़ा है। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम Toyota Innova के इस नए वेरिएंट की कीमत और उन फीचर्स के बारे में आपको बताने वाले हैं।

क्या है नए फीचर्स

Toyota की इस नई Innova Crysta GX+ में आपको वुडन पैनल, प्रीमियम फैब्रिक सीटें, डायमंड कट अलॉय व्हील, रियर कैमरा, ऑटो फोल्ड मिरर्स, डिवीआर और सात या आठ सीट का ऑप्शन मिलेगा। ये नई Toyota Innova Crysta GX+ आपको 5 नए कलर ऑप्शन में मिलने वाली है। जिसमें Super White, Attitude Black Mica, Avant-Garde Bronze Metallic, Platinum White Pearl and Silver Metallic शामिल हैं।

कैसा है इंजन

हमें मिली जानकारी के अनुसार Toyota के इस नए वेरिएन्ट में 2.4 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जिसे 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें आपको इको और पावर मोड दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कितनी है कीमत

Toyota का ये वर्जन आपको 7 सीटर और 8 सीटर में वेरिएन्ट में मिलेगा। इसके 7 सीटर वेरिएन्ट की कीमत 21.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम) और 8 सीटर वेरिएन्ट की कीमत 21.44 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है।