Cheapest EV Cars : देश में कई सारी कंपनियां है जो फोर व्हीलर बनती हैं और उनके कई सारे मॉडल भी हैं। पेट्रोल और डीजल के साथ ही अब इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर भी आना शुरू हो चुके हैं जिनकी भरमार बाजार में देखने को मिलती है।
लेकिन आज हम आपको भारत में बिकने वाले सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके बजट में फिट बैठेगी और शानदार माइलेज देंगी। आइये देखते है इनकी लिस्ट….
MG Comet
MG Comet में आपको 17 kWh की बैटरी मिलती है जो 42 PS की पावर और 110 Nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज में ये ईवी कार 230 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tiago EV
हमारे देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में टाटा मोटर्स का पहला नंबर आता है। कंपनी की Tiago EV में आपको 24 kWh बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज में 315 किमी की रेंज देती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Punch EV
Tata Punch EV में आपको 25 kWh और 35 kWh के दो बैटरी बैक के ऑप्शन मिलते हैं, जो क्रमशः 421 किमी की रेंज सिंगल चार्ज में देते है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Tigor EV
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में चौथे नंबर पर Tata Motors की Tigor EV आती है जिसमें आपको 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज में आपको शानदार रेंज देती है। फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली ये ईवी 75 hp की पावर और 170 Nm पीक जनरेट करती है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
Citroen eC3
भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में पाँचवें नंबर पर Citroen eC3 आती है जिसमें 29.2 kWh की बैटरी दी गई है जो 56 bhp की पावर और 143 Nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज में ये आपको 320 किमी की रेंज दे सकती है और इसकी कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू होती है।