Top 7-Seater Car : 10 लाख रुपये से कम बजट में आती हैं ये 7-सीटर कारें, देखिए- List..

Top-5 7-Seater Car : आजकल चाहे मार्केट में SUV काफी चर्चा में रहती हो लेकिन फिर भी MPV को ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें 7 सीटर कार कहीं भी ज्यादा लोगों को लाने या ले जाने, घूमने के लिए बड़ी फैमिली को भी पर्याप्त जगह देती है। इससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ता। आइये जानते है देश की टॉप-5 7-सीटर MPV में कौन-कौन शामिल है।

Maruti Suzuki Eco

Maruti की Eco सबसे किफायती 7 सीटर MPV है जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 5.25 लाख से लेकर 6.51 लाख रुपये तक है। इसमें 1.2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है जो 81 bhp की पावर और 104 Nm का टॉर्क देता है और इसे 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये आपको CNG में भी मिल जाती है।

Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga में 1.5 लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है जो 99 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क देता है। इसके इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड AMT दिया गया है। इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 8.35 लाख से लेकर 12.79 लाख रुपये तक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Renault Triber

Renault Triber में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है। इसमें आपको 5 स्पीड मैन्युअल और AMT दोनों का विकल्प दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 6.33 लाख से लेकर 8.97 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Bolero Neo

Mahindra की Bolero Neo में 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन लगा है जो 98 bhp की पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसमें भी इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 9.63 लाख से लेकर 12.14 लाख रुपये तक जाती है।

Kia Carens

Kia Carens एक मल्टी पर्पज व्हीकल है और इसकी कीमत 10.45 लाख से लेकर 18.95 लाख रुपये तक जाती है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलते है, 113 bhp का 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 158 bhp का 1.5 लीटर टर्बो चार्जड पेट्रोल और 114 bhp का 1.5 लीटर डीजल इंजन है। इसमें कई ट्रांसमिशन विकल्प मिलते है।