Tiago EV Discount : अगर आप भी Tata Motors की इलेक्ट्रिक कार Tiago EV को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये बिलकुल सही मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि जून 2024 में अब Tata Motors अपनी Tiago EV पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इस पर आपको करीब 1 लाख रुपये की बचत होगी। आइये जानते है इसकी पूरी डिटेल….
MY2023 पर छूट
Tata Tiago EV के MY2023 के सभी मॉडल पर आपको करीब 95,000 रुपए की छूट दी जा रही है, जो मई महीने की तुलना में ज्यादा है।
MY2024 पर छूट
Tata Tiago EV के MY2024 के लॉन्ग रेंज वेरिएन्ट पर आपको 75,000 रुपये की छूट दी जा रही है। जबकि मिड रेंज सेगमेंट पर 60,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
कितनी है कीमत
जानकारी के लिए बता दें कि Tata Tiago EV की एक्स शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है।
बैटरी पैक और रेंज
Tata Tiago EV में आपको 19.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी की रेंज देता है, जबकि 24 kWh बैटरी पैक आपको सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है।