सिंगल चार्ज में 1 टन लोडिंग क्षमता के साथ 161Km तक चलेगी Tata Ace EV, जानें- कीमत..

New Tata Ace EV 1000 : भारत में कमर्शियल वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स अब लोगों के लिए एक और पेशकश लेकर आई है जिन्हें ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल पसंद है।

दरअसल अब टाटा मोटर्स एक और बेहतरीन रेंज वाला इलेक्ट्रिक कार्गो लेकर आई है जो अधिक लोड सहने की क्षमता रखता है और लंबी रेंज भी देता है। आइये जानते है Tata Ace EV 1000 की कीमत, फीचर्स और रेंज के बारे में पूरी जानकारी…..

बैटरी और रेंज

नए Tata Ace EV 1000 में आपको लंबी रेंज वाली 21.3kWh बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 161 किमी चलती है। ये 130Nm पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है और 27kW का पावर देती है। इसके साथ 7 साल की वारंटी और 5 साल तक मेंटेनेंस भी मिलता है। टाटा का ये ट्रक भारी वजन के साथ ऊँचाई वाली जगह भी चढ़ सकता है।

कितनी है कीमत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसकी कीमत भारतीय बाजार में 9.21 लाख रुपये से लेकर 9.22 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है।