Petrol-Diesel Price Today : कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद भारत में नहीं गिर रहे पेट्रोल-डीजल के रेट

Petrol-Diesel Price Today : आज 3 जून सोमवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस महीने के सप्ताह के पहले दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने कच्चा तेल उछलकर 90 डॉलर के ऊपर पहुंच गया था। हालांकि अभी इस महीने कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। हालांकि अभी लोक सभा चुनाव के कारण कुछ समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही है।

पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज इस सप्ताह के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 76.99 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 81.11 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट आने के बावजूद हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं।

कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। वहीं कुछ राज्यों में हल्की उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिली है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।

आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

Cityपेट्रोलडीजल
दिल्लीपेट्रोल- 94.72 रुपएडीजल- 87.62 रुपए
मुंबईपेट्रोल- 104.21 रुपएडीजल- 92.15 रुपए
कोलकातापेट्रोल- 103.94 रुपएडीजल- 90.76 रुपए
चेन्नईपेट्रोल- 100.75 रुपएडीजल- 92.32 रुपए
पटनापेट्रोल- 105.18 रुपएडीजल- 92.04 रुपए
लखनऊपेट्रोल- 94.56 रुपएडीजल- 87.66 रुपए
नोएडापेट्रोल- 94.72 रुपएडीजल- 87.83 रुपए
जयपुरपेट्रोल- 104.86 रुपएडीजल- 90.34 रुपए