अब बिना ड्राइवर के चलेगी OLA की Scooter, भाविश अग्रवाल ने शेयर किया Video….

1 अप्रैल 2024 को Ola के सीईओ Bhavish Aggarwal ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने नए स्कूटर ‘Ola Solo Automatic Electric Scooter’ के बारे में जानकारी दी। Bhavish Aggarwal ने अपनी वीडियों में बताया कि ओला का यह स्कूटर अपने-आप चलेगा और इस बात को सुनकर ज्यादातर लोगों को लगा यह एक मजाक है।

क्या ये हकीकत है या मजाक?

Bhavish Aggarwal ने एक और वीडियो पोस्ट किया और बताया कि ये कोई मजाक नहीं है। उन्होंने कहा कि Ola इलेक्ट्रिक और आर्टिफैक्ट की टीम ने मिलकर इस सपने को साकार किया है।

Ola Solo पर रिव्‍यूज

Bhavish Aggarwal के Ola Solo Scooter वाले वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। सैकड़ों नेटिजन्स इस वीडियो पर अपने रिव्‍यू देने लगे। कुछ लोगों ने तो सीधे इसे अप्रैल फूल का मजाक ही बता दिया।

Ola का एडवांस स्‍कूटर

Ola Solo Electric Scooter वाले वीडियो के बाद Bhavish ने एक और वीडियो को पोस्‍ट किया। इस वीडियो में उन्होंने एक और बात बताकर सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि, कल हमने Ola Solo की घोषणा की थी।

वीडियो वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे अप्रैल फूल की मजाक समझ लिया। लेकिन स्‍कूटर में दिखाई गई टेक्नोलॉजी असल में मौजूद है। कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद, हमारी इंजीनियरिंग टीम ने ‘Ola Solo का प्रोटोटाइप बना लिया है। यह वाहनों के Future की एक झलक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ola Solo का साइंस

यूं तो सुनने में ये किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन Ola ने दिखा दिया है कि वो Future की कल्पना को हकीकत में बदलने की राह पर है।