Toll Tax : भारत में लगातार सड़कों का निर्माण हो रहा है और हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इन पर टोल प्लाजा भी बनाए जा रहे हैं जो टोल टैक्स वसूल करते हैं। लेकिन कई टोल प्लाजा पर जबरदस्ती या फास्टैग होने के बाद भी जुर्माना लिया जाता है। लेकिन लोगों की इस परेशानी को खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अब अधिकारियों को सलाह दी है। आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…..
केंद्रीय मंत्री ने दी सलाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि टोल प्लाजा पर टोल देने के समय यूजर से होने वाली मनमानी और डबल टोल की शिकायतें लगातार आ रही हैं। ऐसी कई शिकायतें उनके पास भी आई है। इन मामलों में सुनवाई ना होने के कारण लोगों में गुस्सा है।
कैसे खत्म होगी मनमानी
इस परेशानी के बारे में बात करते हुए नितिन गडकरी ने अधिकारियों को कहा कि आने वाले समय में पब्लिक ग्रीवेंस शुरू किया जाये और इसमें परेशान व्यक्ति को टोल बूथ पर ही शिकायत करने का अवसर दिया जाये।
व्यक्ति मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर शिकायत भी दर्ज करवा सके। इस शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए 1 घंटे में अंदर उसका समाधान किया जाये। इससे यह फायदा होगा कि टोल बूथ पर मनमानी करके ज्यादा पैसे नहीं लिए जा सकेंगे और फास्टैग होने के बाद भी फाइन नहीं लगाया जा सकेगा।
कितने वाहनों के पास है FasTag
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देश में कुल 12.7 करोड़ वाहन है जिसमें से 7.2 करोड़ फोर व्हीलर है और इसके अलावा चार करोड़ ट्रक और करीब 1.5 करोड़ कमर्शियल वाहन भी हैं। इनमे से 25 फीसदी के पास फास्टैग नहीं है।
इस तरह देश में फास्टैग से 9 करोड़ लोग टोल देते है और 3 फीसदी लोग FastAg नहीं लगाना चाहते है। फिलहाल टोल से 54 हजार करोड़ रुपये की आय हो रही है और GNSS शुरू होने के बाद ये 10,000 करोड़ और बढ़ सकती है।